Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बैगा आदिवासियों की समस्याएं राहुल गांधी तक पहुंचीं:कांग्रेस नेत्री प्रीति मांझी ने दिल्ली में की मुलाकात; मूलभूत सुविधाओं की कमी बताई

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्री प्रीति मांझी राहुल गांधी से मिली। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली में कांग्रेस की युवा नेत्री प्रीति मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।

प्रीति ने बताया कि बैगा आदिवासी समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मुख्यधारा का समाज उन्हें साथ नहीं ला पा रहा है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया।

महिलाओं के स्वाभिमान पर दिया जोर

प्रीति मांझी ने राहुल गांधी को महिलाओं के अधिकार और हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने संघर्ष से राजनीति में पहचान बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने राजनीति में महिलाओं के स्वाभिमान पर जोर दिया।

10 चुनिंदा महिलाएं राहुल गांधी से मिली

राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान की रक्षा और सर्वसमावेशी राजनीति पर बल दिया। बता दें कि यह मुलाकात शक्ति अभियान, इंदिरा फेलो और यूथ कांग्रेस से जुड़ी देश की 10 चुनिंदा महिला नेताओं के साथ आयोजित की गई थी।

Related Articles

Back to top button