Uncategorized

रायपुर-दुर्ग समेत 4 संभागों में यलो अलर्ट:सरगुजा-बस्तर संभाग के जिलों में पानी गिरने की संभावना, तेज हवा चलेगी बिजली गिरेगी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने आज बिलासपुर संभाग को छोड़कर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में अधिक तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 21.2°C गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का रहा। इसके अलावा प्रदेश में बारिश की बात करें तो कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश की रफ्तार में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव

पिछले 6 दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लक्चुएट होती रही है। रविवार को सिर्फ कुछ जिलों के स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश के मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button