Uncategorized

CG में निर्माणाधीन PM आवास में 5 साल की बच्ची से रेप:खेलने के बहाने साथ ले गया मां को आते देख भागा; रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने रेप किया है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी है। वे अक्सर साथ में खेलते थे। मंगलवार को किशोर उसे खेलने के बहाने निर्माणाधीन PM आवास ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। किशोर की मां ने ही उसे ऐसा कृत्य करते देख लिया। जिसके बाद मां के चिल्लाने पर वह अपना कपड़ा लेकर भाग गया और गांव में ही कही छुप गया। बच्ची कमरे में संदिग्ध पड़ी थी। कपड़े पर ब्लड के निशान थे। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के वक्त बच्ची के परिजन दशगात्र में शामिल होने गए थे। जिसे जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद उसने सारी बात बताई।

कोरबा में 5 साल की मासूम से किशोर ने रेप किया है।

पड़ोस में देवर के घर बच्ची को छोड़कर जाते थे

जानकारी के मुताबिक, दोनों का घर आसपास है। पड़ोस में ही उनके देवर देवरानी का घर है। परिजन अक्सर बच्ची को छोड़कर जाया करते थे। किशोर की मां 8 महीने की गर्भवती है। वह घर में आराम कर रही थी, तभी किशोर उसे अपने साथ ले गया था।

गाय की आवाज सुनकर मां आई

जहां पीएम आवास बन रहा है वह किशोर की नानी का घर है। वहीं पास में ही कई गाय खड़ी थी, जो इस घटना के बाद आवाज करने लगी। गाय की आवाज सुनकर देवरानी उठकर आई तो किशोर को अनैतिक कृत्य करते देखा।

आरोपी के माता पिता बेहोश

घटना के बाद आरोपी किशोर के माता पिता बेहोश हो गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के परिजन से बार बार माफी मांग रहे है। बता दें कि जिस बच्ची से रेप हुआ है वे लोग तीन भाई बहन है। डेढ़ साल की बच्ची को परिजन अपने साथ ले गए थे।

कटघोरा थाना में रेप का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

14 साल का आरोपी हिरासत में

किशोर घटना को अंजाम देने के बाद गांव में ही छिपा था जिसे ढूंढ लिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के परिजन सदमें में

पीड़िता के माता-पिता मजदूरी और खेती-किसानी करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आरोपी और पीड़िता अक्सर साथ खेलते थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़िता के परिजन सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button