Uncategorized

PM ने छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे-स्टेशन का किया उद्घाटन:मोदी बोले-भारत ट्रेनों को कर रहा हाईटेक, 70 रूटों पर वंदे-भारत, मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ने पाकिस्तान की सीमा के नजदीक देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों भी शामिल हैं। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रहे हैं। मालगाड़ियों के लिए अलग से विशेष ट्रैक बनाया जा रहा है। हम माल गाड़ियों के अलग से स्पेशल पटरियां बिछा रहे हैं। देश में पहली बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है।

मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है। उत्तर में चिनाब ब्रिज जैसे निर्माण से लोग हैरान हैं। पूर्व में असम की बोगीबील ब्रिज, पश्चिम में मुंबई में समुंदर पर बना अटल सेतु नजर आएगा। दक्षिण में पाम्बन ब्रिज अपनी तरह का पहला ब्रिज है।

PM मोदी ने कहा कि भारत ट्रेनों को भी आधुनिक कर रहा है। वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है। देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। बीते 11 साल में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तहत महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है, जिनका PM मोदी ने उद्घाटन किया।

अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद हैं। वहीं रायपुर के उरकुरा में राज्यपाल रमेन डेका, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव, डोंगरगढ़ में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की मौजूदगी में उद्घाटन हुआ।

वहीं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नाराजगी देखने को मिली। यात्री सचिन डोंगरे ने बताया कि स्टेशन का विकास तो हो रहा है, लेकिन हमें ट्रेन के लिए 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेनें अभी तक

Related Articles

Back to top button