Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का आज उद्घाटन भिलाई, 3 अंबिकापुर, डोंगरगढ़ Railway station  महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा। यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।

5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी

रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है, जिसे संवारा गया है।

इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

रि डेवलपमेंट के बाद डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर
रिडेवलपमेंट के बाद डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर

ये है योजना रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी।

PM आज करेंगे नए उरकुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन: 7 करोड़ की लागत से किया गया रिडेवलपमेंट, A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं मिलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद‌्घाटन करेंगे। इनमें भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। लगभग 6 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर उरकुरा रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया गया है। नए स्टेशन में A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी

Related Articles

Back to top button