Uncategorized

भिलाई के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने एएसपी उतरी सड़क पर कार्यवाही के साथ साथ दुकान संचालकों को दी गई समझाईश

By Dinesh chourasiya

ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा समझाइश देते हुए - Dainik Bhaskar

भिलाई टाउनशिप एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बीएसपी के साथ साथ भिलाई नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सेक्टर 10 में की गई कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियों व ठेले टपरों की जब्ती बनाई गई। वहीं कई दुकान संचालकों को कड़ी समझाईश दी गई।

दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि सेक्टर एरिया में भले ही ग्रीनरी और चौड़ी सड़कें हो, लेकिन दुकान संचालकों ने सड़क तक अपना सामान जमा करके पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। इसलिए भिलाई नगर निगम, भिलाई स्टील प्लांट की टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस इस पर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।

अतिक्रमण कर सड़क तक लगी दुकानों को हटाया गया

उन्होंने बताया कि उनकी कार्रवाई सोमनार को सेक्टर 10 में की गई। कार्रवाई से पहले दुकान संचालकों विशेषकर गैरेज और उन प्रतिष्ठानों को जिनकी गाड़ियां सड़क पर पार्क रहती हैं सभी को नोटिस जारी कर सड़क पर अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी गई है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी थी तो उन्होंने इस पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने कै फैसला लिया।

कार्रवाई के दौरान जहां ट्रैफिक अधिकारियों ने गाड़ी को जब्ती करने के साथ साथ उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की, वहीं बीएसपी और निगम की टीम ने दुकान के बाहर रखा सामान, ठेले और कंडम गाड़ियों को जब्त करने का काम किया गया। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई लगातार कई घंटे तक जारी रही।

की गई जप्ती की कार्रवाई, ठेले को जब्त कर ले जाते हुए

चलती रहेगी लगातार कार्रवाई

एएसपी ऋचा मिश्रा ने कहा कि भिलाई टाउनशिप बसाया गया शहर है। इसे बहुत खूबसूरती के साथ बसाया गया था, जिससे की यहां ट्रैफिक और पल्यूशन की समस्या ना हो, लेकिन लोगों ने उस प्लानिक को अतिक्रमण करके फेल कर दिया है। लोगों ने अपनी दुकानों के आगे शेड बना लिए हैं। दुकानों के बाहर कबाड़ रख दिया है। इस तरह से काम करे वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button