
कश्मीर के त्राल में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी:सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा; 2 दिन पहले ऑपरेशन केलर में ढ़ेर हुए थे 3 आतंकी
By Dinesh chourasiya
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में गुरुवार सुबह से सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों को त्राल के नादेर गांव में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।







इधर, बुधवार को केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को ये जानकारी दी थी। PIB ने बताया था कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे।




