Uncategorized

MP के मंत्री विजय शाह का कांग्रेस ने फूंका पुतला:बोले- कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान, मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग

By Dinesh chourasiya

ऑपरेशन सिंदूर की महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में सरगुजा में कांग्रेस ने विजय शाह का पुतला फूंका। कांग्रेस ने मंत्री की बर्खास्तगी के साथ ही उनके खिलाफ केस कर मुकदमा चलाने की मांग की है।

सरगुजा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से पुतले का मुंह काला कर और गले में जूते की माला पहनाकर उसका दहन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, भाजपा के मंत्री का महिला सेनाधिकारी पर की गई ओछी टिप्पणी युद्धकाल में सेना का मनोबल तोड़ने वाला है।

कांग्रेस ने रैली निकालकर की नारेबाजी।

कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार पुश्तों से भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहा है। ऐसे देश प्रेमी परिवार की महिला सेनाधिकारी को आतंकवादी की बहन कहना शर्मनाक होने के साथ ही देशद्रोह भी है, जिस पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

पुतले पर कालिख पोता, फिर किया दहन।

मंत्री का बयान अपमानजनक, बर्खास्त करें

कांग्रेस की पूर्व पार्षद शमा परवीन ने कहा कि, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपमानित किया है। इस मामले में सरकार और विजय शाह दोनों माफी मांगें और तत्काल कार्रवाई हो। मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए।

पूर्व पार्षद गीता रजक ने कहा कि, मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने देश की ऐसी महान बेटी का अपमान किया है। जिस पर पूरे देश को गर्व है। मंत्री विजय शाह पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में यह रहे मौजूद

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा , राम विनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, सरोज साहू, अरुण मिंज, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, पपिंदर सिंह, अशोक अग्रवाल, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, अनूप मेहता।

अशफाक अली, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, लालचंद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, शिवेश सिंह, आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button