Uncategorized

दुर्ग जिले के नए एसपी विजय अग्रवाल बोले- जल्द होगी थानों और क्राइम की समीक्षा दुर्ग जिले में 3 साल से अधिक समय से पदस्थ पुलिस कर्मियों का होगा तबादला

By Dinesh chourasiya

विजय अग्रवाल, एसपी दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के नए एसपी विजय अग्रवाल ने पूरे पुलिस विभाग को साफ कह दिया है कि, वो नियम और कानून की सीमा में रहकर काम करना होगा। जल्द वो एसीसीयू और सभी थानों में पदस्थ स्टाफ की समीक्षा करेंगे। 3 साल से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मी और अधिकारियों का तबादला किया जाएगा।

एसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को लेकर गुरुवार को जिले के पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, वो कम्युनिटी पुलिसिंग पर विशेष जोर देंगे। साथ ही जो अपराधी तत्व हैं, वो ये भी जान लें की पुलिस आम लोगों के लिए जितनी सरल होगी होगी, उतना ही गुंडे बदमाशों के लिए सख्त होगी।

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल पत्रकारों से चर्चा करते हुए।

ऑनलाइन सट्टा गेम पर होगी कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप मामले में कार्रवाई और उसमें पुलिस वालों की संलिप्तता को लेकर एसपी ने कहा कि, केवल महादेव सट्टा ही नहीं जितने भी ऑनलाइन सट्टा गेम हैं, वो सभी अवैध हैं। पुलिस न सिर्फ खेलने वाले बल्कि उसकी आईडी चलाने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। ऑनलाइन सट्टा में पुलिस की संलिप्तता को लेकर उन्होंने कहा कि, वो सभी पर नजर रखे हैं।

वो हर थानों और क्राइम टीम का रिकार्ड मंगाकर चेक करेंगे। समीक्षा होने के बाद सबसे पहले उन सिपाहियों का तबादला किया जाएगा, जो एक थाने या एसीसीयू में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ हैं। उन्होंने इशारों इशारों में ही साफ कर दिया है कि क्राइम टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

नशे के कारोबार पर होगी विशेष नजर

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि, सूखा नशा दुर्ग जिले में काफी तेजी बढ़ा है। पुलिस उस पर अच्छा काम कर रही है। उनका सूखा नशा रोकने पर विशेष फोकस होगा। इसे लेकर विशेष टीम बनाकर टीम इस पर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा इसमें चाहे पुरुष हो या महिला जो भी शामिल पाया जाएगा, पुलिस एक समान रूप से कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button