Uncategorized

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

By Dinesh chourasiya

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शव को कंधा दिया। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं, आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं, उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं, गाली दे रहे हैं।

वहीं अंतिम विदाई से पहले कारोबारी की पत्नी नेहा घर पर बेहोश हो गईं थी, फिलहाल उनकी हालत ठीक है। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि, दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला।

आतंकियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी।
आतंकियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी।

तस्वीरों में देखिए दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा…

रायपुर के मरवाड़ी श्मशान घाट पर दिनेश मिरानिया को सीएम के साथ नेताओं ने अंतिम विदाई दी।
रायपुर में कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने दिनेश मिरानिया के शव को कांधा दिया।
अंतिम विदाई से पहले कारोबारी की पत्नी बेहोश हो गई थी। परिजन उन्हें घर के अंदर ले जाते हुए।
रमन सिंह और राजेश मूणत भी पहुंचे थे दिनेश मिरानिया के घर।

Related Articles

Back to top button