Uncategorized

भिलाई के छावनी चौक कहलाएगा गौ-माता चौक चौक सौंदर्यीकरण कर प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी; महापौर ने किया निरीक्षण

By Dinesh chourasiya

छावनी चौक का इस तरह का होगा सौंदर्यीकरण - Dainik Bhaskar

भिलाई का छावनी चौक अब गौ माता चौक के नाम से जाना जाएगा। निगम की विशेष सम्मिलन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। चौक का सौंदर्यीकरण कर वहां गौ माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

महापौर नीरज पाल ने सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन 2 आयुक्त येशा लहरे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर महापौर को जानकारी दी।

महापौर नीरज पाल ने किया निरीक्षण

आपको बता दें कि नगर निगम भिलाई की बीते 27 मार्च 2025 को विशेष सम्मिलन की बैठक आयोजित की गई थी। इसी बैठक में चौक के नाम परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।

10 मार्च को दिया गया था धरना

महापौर नीरज पाल ने अपने बजट अभिभाषण बताया था कि शंकराचार्य महाराज ने 10 मार्च 2024 को देशव्यापी गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सुबह 10 बजे धरना दिया था। गौ माता के संरक्षण और संवर्धन को देखते हुए छावनी चौक का नाम गौ-माता चौक रखा गया है।

इसको देखते हुए उन्होंने निगम में यह घोषणा की। इसके बाद महापौर की सदन से यह प्रस्ताव आया कि छावनी चौक का नाम गौ माता के नाम पर नामकरण करके उसका सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके बाद महापौर ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया था।

राजस्व विभाग कर चुका है सर्वेक्षण

छावनी चौक के सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए जोन दो के राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है। इसका स्थल अवलोकन शनिवार को महापौर नीरज पाल, जोन आयुक्त यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे सहायक अभियंता अर्पित बंजारे ने किया।

महापौर ने मौका स्थल पर प्रभावित होने वाले परिवार को आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यवस्थापन किया जाएगा। इस दौरान नीरज पाल ने स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button