Uncategorized

भिलाई विधायक देवेंद्र ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात:कहा- पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं, सीबीआई से कराई जाए मामले की जांच

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पीड़ित परिजनों से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने की मुलाकात। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पीड़ित परिजनों से शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मिलने पहुंचे। अपने समाज के नेता को देखकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच स्पष्ट नहीं है, इसलिए सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।

देवेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। मृत बच्ची के माता और पिता काफी दुखी हैं, उनका कहना है कि पूरे मामले में पुलिस की जांच स्पष्ट नहीं है। देर रात उन्हीं के परिवार की महिलाओं और बच्चों को उठाकर ले जाया गया। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। बच्ची के चाचा को गलत तरीके से बलात्कारी और हत्यारा बना दिया गया।

लोगों ने देवेंद्र से कहा कि उन्हें इस पूरे मामले सीबीआई से जांच चाहिए। देवेंद्र यादव ने भी कहा कि ये काफी संवेदनशील मामला है। जब परिवार के लोग यह चाह रहे हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए, तो फिर सरकार को क्या परेशानी है। सरकार क्यों नहीं करा रही सीबीआई जांच। उन्होंने कहा कि वो पीड़ित परिवार के साथ हैं। पूरा यादव समाज उनके साथ है।

दो दिन पहले पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष

देवेंद्र से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पीड़ित परिवार के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। उनसे भी परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। दीपक बैज ने कहा कि उन्होंने खुद घटना वाले घर में जाकर देखा है। उस समय पूरा परिवार घर के नीचे मौजूद था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर यह भयावह वारदात कहां हुई? बच्ची की लाश उस कार में कैसे पहुंची? ये सवाल न सिर्फ परिवार, बल्कि हर आम नागरिक के जेहन में घूम रहा है कि इस घटना का जिम्मेदार आखिर है कौन?

Related Articles

Back to top button