Uncategorized

रायपुर-दुर्ग समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओले गिरे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। आज बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को 42 डिग्री टेम्प्रेचर के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।

Related Articles

Back to top button