Uncategorized

दुर्ग में गांजा तस्करों ने भाजपा पार्षद को दी जान से मारने की धमकी मोहल्ले में किया जमकर बवाल, पुलिस नहीं पकड़ पा रही है फरार गांजा तस्करों को 

By Dinesh chourasiya

गांजा तस्करों ने भाजपा पार्षद को मोहल्ले में दी धमकी। - Dainik Bhaskar

जिन गांजा तस्करों को दुर्ग पुलिस पकड़ नहीं पा रही है, वो शहर में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। मुखबिरी करने वाले को धमकी दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां फरार गांजा तस्करों ने भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी दी है।

दरअसल, बुधवार देर रात संतोष बारले और मुकेश मिश्रा तीन बाइक और स्कूटी में अपने दोस्तों के साथ पटरी पार वार्ड-22 पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता और पार्षद काशीराम कोसरे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह देख वहां बैठी महिलाएं और बच्चियां डर कर घरों में घुस गई। यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

3 दो पहिया गाड़ियों में सवार होकर गए थे गाली गलौज करने।

एसपी से मामले की शिकायत

पार्षद काशीराम कोसरे का कहना है कि, पुलिस जिन अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है, वो लोग खुलेआम घूमकर जन प्रतिनिधियों को धमकी दे रहे हैं। इससे दुर्ग जिले की पुलिसिंग कितनी चुस्त है, यह दिख रही है। उन्होंने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला, सीएसपी चिराग जैन और एएसपी सिटी से फोन कर मामले की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने रेड मारकर जब्त किया था गांजा की चार की गिरफ्तारी।
L

4 महीने पहले नारकोटिक्स टीम ने मारी थी रेड

बता दें कि, 4 महीने पहले 22 फरवरी को एएसपी अभिषेक झा ने नारकोटिक्स की टीम के साथ मिलकर मोहन नगर थाने के तीतुरडीह क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्कर संतोष बारले और मुकेश मिश्रा के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। पुलिस ने इन पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी की कमाई से खरीदी गई गाड़ियां, घर और जमीन तक को सीज करने की कार्रवाई की थी।

पुलिस ने दोनों के घरों में छापेमारी कर 16.782 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी बाजारी कीमत 1.20 लाख रुपए, 68200 रुपए नगद और 150 पौवा देशी शराब जब्त किया था। शराब की बाजारी कीमत 15 हजार 120 रुपए बताई जा रही है। इससे पहले की पुलिस संतोष बारले और मुकेश मिश्रा को गिरफ्तार करती वो लोग वहां से फरार हो गए थे।

इसके बाद पुलिस ने उनके घर से सुमन बारेल (22) निवासी तितुरडीह नयापारा दुर्ग, शैलेंद्र पांडेय (24) निवासी सिंधिया नगर दुर्ग, रामबाई बारले, दीपाली बारेल (19) व दो नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से पुलिस को दोनों मुख्य गांजा तस्करों की तलाश थी।

Related Articles

Back to top button