Uncategorized

भिलाई में लूट करने वाले 03 आरोपी को पुलिस ने दबोचा  * देर रात अपने घर लौट रहे राहगीर से किए थे लूट * लूट की गई नगदी 500, मोबाईल फोन, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं चाकू बरामद* आरोपी दिशु जगत पर पूर्व में एटीएम तोड़फोड़ का मामला दर्ज*

By Dinesh chourasiya

प्रार्थी कुलदीप निषाद निवासी बाजार चैक ग्राम अहेरी थाना नंदिनी नगर का रहने वाला थाना जामुल उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08.04.2025 की रात्रि करीबन 12ः30 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी से अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था एम.पी.ई.बी. चौक जामुल के पास स्कुटी सवार 03 लड़के आये और धारदार चाकु दिखाकर मारपीट कर जेब में रखे नगदी 500 रूपये, मोबाईल फोन एवं आधार कार्ड जबरदस्ती लूट कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

प्रार्थी के बताये हुलिया के आधार एट पुलिस ने संदेहियो को पकड़ा गया। संदेहियों से पुछताछ करने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किया। तीनो आरोपी साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये है। प्रार्थी से लूट की गई नगदी रकम 500 रूपये, मोबाईल फोन, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं धारदार चाकू को जप्त की गई है। आरोपी दिशु जगत पूर्व में नेवई क्षेत्र में एटीएम तोड़फोड़ के मामले में भी जा चुका है जेल। तीनो आरोपियों को आज दिनांक 10.04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
*

अपराध क्रमांक:- 189/2025*
*धारा:- 309(4) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट*
*जप्ती:- मोबाईल फोन, आधार कार्ड, नगदी रकम 500 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कुटी, धारदार चाकु*
*आरोपी:- 01 दिशु जगत पिता संतोष जगत उम्र 19 साल निवासी न्यू खुर्सीपार केनाल रोड उड़िया मोहल्ला थाना खुर्सीपार, 02 हिमांशु सिंह पिता हेमराज सिंह उम्र 20 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे लक्ष्मी पारा जामुल थाना जामुल, 03 जय कुमार साहू उर्फ छोटु उर्फ डी.जे. पिता दुजेराम साहू उम्र 18 साल निवासी वार्ड 03 संतोषी चैक जामुल थाना जामुल*

Related Articles

Back to top button