Uncategorized

दुर्ग पुलिस डीएसपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज:शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, कभी हो सकती है गिरफ्तारी

By Dinesh chourasiya

डीएसपी विनोज मिंज - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में कभी भी अधिकारी की गिरफ्तारी कर सकती है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विनोद मिंज जिले के अजाक थाने में पदस्थ हैं। जिस युवती ने मामला दर्ज कराया है वो भी दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में रहती है। 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है। उसने बताया कि डीएसपी से उसकी मुलाकात साल 2024 में हुई थी।

धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद डीएसपी ने उसे शादी के प्रपोज किया। युवती के पूछने पर उसने खुद का कुंआरा बताया था। डीएसपी की बातों में आकर युवती ने भी शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद डीएसपी युवती को अपने साथ ले गया और उसेक साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसने कई बार शादी का झूठा भरोसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान युवती जब भी डीएसपी से शादी के लिए कहती वो किसी ना किसी बहाने से उसकी बात को काट देता था। युवती को शक हुआ तो उसने उसके बारे में और पता लगाया। इस पर उसे पता लगा कि वो पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद युवती पद्मनाभपुर थाने पहुंची और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

युवती के साथ की मारपीट

युवती ने बताया कि जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वो उसके पास गई। उसने उससे झगड़ा किया कि उसने झूठ बोलकर उसकी इज्जत से खेला। इस पर डीएसपी उसे गाली देने लगा और उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं उसने कहा कि वो बहुत पावरफुल है और यदि वो पुलिस में गई तो वो उसे जान से मरवा देगा।

एक अन्य डीएसपी के खिलाफ भी दर्ज हो चुका है मामला

इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी ने दुर्ग में एक डॉक्टर मित्र की पत्नी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। डॉक्टर पत्नी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सुकमा जुले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा उसके पति का दोस्त है। साल 2020 में वो दुर्ग में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में उनके घर आया था। इसके बाद 31 अगस्त 2024 की शाम 7.30 बजे वो फिर से उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर अकेली थी। इस पर उसने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button