Uncategorized

राजनांदगांव में ASP अभिषेक महेश्वरी के घर दूसरे दिन CBI रेड:भूपेश बोले-मोदी के भाषण का कंटेंट बनाने छापेमारी, प्रदीप मिश्रा से पूछिए सौरभ से क्या संबंध

By Dinesh chourasiya

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने बुधवार को दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की। दूसरे दिन गुरुवार को CBI ने राजनांदगांव में ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पर छापेमारी की है। 2 गाड़ियों में टीम पहुंची है। ASP पर बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचाने का आरोप है।

CBI की रेड के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि PM मोदी आने वाले हैं। उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापेमारी की गई है। CBI की टीम 3 मोबाइल फोन लेकर गई है। सीएम साय के क्षेत्र में प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। CBI अधिकारी पंडित प्रदीप मिश्रा से पूछे कि उनका सौरभ चंद्राकर से क्या कनेक्शन है।

भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद CBI की टीम 3 गाड़ियों में निकली। साथ में डिजिटल और कागजी दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांधकर ले गई। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकली।

CBI की 10 से ज्यादा टीम ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल हैं। वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी रेड हुई।

Related Articles

Back to top button