
भूपेश बघेल के घर CBI रेड खत्म:3 गाड़ियों में निकले अफसर, 4 IPS के यहां भी छापेमारी, 4 राज्यों के 60 जगहों पर एक्श कांग्रेस कल प्रदेशभर में BJP सरकार का पुतला दहन करेगी।
By Dinesh chourasiya
CBI ने छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों दिल्ली, भोपाल और कोलकाता के 60 जगहों पर छापा मारा। पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया के घर रेड की। इसमें भूपेश के घर रेड खत्म हो चुकी है।
CBI की टीम 3 गाड़ियों में भूपेश बघेल के घर से निकल गई है। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। जमकर हंगामा किया। वहीं विधायक देवेंद्र यादव, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर जांच जारी है।







इसके अलावा ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी है। रायपुर, दुर्ग और भिलाई में 10 से अधिक टीमें कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा KPS ग्रुप के संचालक प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की। CBI की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कल प्रदेशभर में BJP सरकार का पुतला दहन करेगी।




