Uncategorized

रायपुर में नई बाइक पर थूका तो पड़ोसी को हंसिए से काट-डाला:  आरोपी बोला- मेरी ज्यादा सैलरी से चिढ़ता था, JCB ड्राइवर थे दोनों

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायपुर में नई बाइक पर थूका, तो युवक ने पड़ोसी का हंसिए से गला काट दिया। आरोपी का कहना है कि, मेरी ज्यादा तनख्वाह से वो चिढ़ता था। जब उसने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में उसने मर्डर कर दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, मुरा गांव निवासी आरोपी मनोज साहू (20) और रंजीत साहू (48) दोनों पड़ोसी थे। दोनों JCB ड्राइवर हैं। आज (बुधवार) सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया।

आरोपी मनोज साहू।

गले में पड़ा हंसिया, मौके पर मौत

आरोपी ने हंसिए से रंजीत के गले पर हमला किया। जिससे उसका गला कट गया। कंधे के पास भी हंसिए से वार किया। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा कर घर के अंदर घुस गया। आसपास के लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी युवक ने रंजीत साहू की गला काटकर हत्या कर दी।

आरोपी बोला- मेरी ज्यादा सैलरी से जलता था

पुलिस ने जब आरोपी मनोज से पूछताछ की, तो उसने बताया कि, उसकी 17 हजार रुपए तनख्वाह है। इस बात से रंजीत चिढ़ता था कि उसे कम पेमेंट मिलता है। वह अक्सर मनोज को गुस्से-गुस्से में यह बात बोलते रहता था। इसके अलावा होली में मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने चिढ़कर अचानक उसके सामने थूक दिया। यह बात मनोज को बुरी लग गई थी।

चार बच्चों का पिता था रंजीत

पुलिस के मुताबिक, रंजीत के चार बच्चे हैं। उस पर अपने घर की पूरी जिम्मेदारी थी। घर का भरण-पोषण कर रहा था। इसके अलावा आरोपी मनोज साहू भी खरोरा के वार्ड क्रमांक-6 में अपने माता-पिता के साथ रहता है। आरोपी अविवाहित है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button