
CG में सेक्स सीडी कांड में पूर्व CM भूपेश बघेल आरोपों से बरी:CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई, कहा-मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं भूपेश बघेल ने X पर लिखा सत्यमेव जयते
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा कि, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इसके बाद भूपेश ने X पर सत्यमेव जयते लिखा है।







दरअसल, मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी। फिलहाल भूपेश बघेल के अलावा बाकी 4 आरोपियों पर कोई फैसला नहीं आया है, अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

बाकी 4 आरोपियों के नाम
- कैलाश मुरारका
- विनोद वर्मा
- विजय भाटिया
- विजय पांडया
इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।




CBI ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा किया
भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।
पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया था कि कोर्ट में CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। अब अभियुक्त के वकील बहस कर रहे हैं। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं। CBI ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा किया है।




