Uncategorized

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:मतदान केंद्रों में सुबह से पहुंचने लगे वोटर्स; 10 निगम, 49 पालिका में डाले जा रहे वोट114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

मतदान के लिए 15 से ज्यादा दस्तावेज मान्य किए गए हैं। इसमें वोटर आईडी के अलावा फोटोयुक्त बैंक/डाकघर पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक दस्तावेजों में 10वीं-12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची और छात्र की पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।

इस बार नगरीय निकाय चुनाव EVM से हो रहे हैं। आपको बता दें कि, महापौर के नाम सफेद पट्‌टी और पार्षद उम्मीदवार के नाम गुलाबी पट्‌टी पर लिखे दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button