
—————————————————— दुर्ग पुलिस के साथ अभद्रता व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उपद्रव करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार मड़ई मेला में कर रहे थे उपद्रव
By Dinesh chourasiya
——————————————————
——————————————————







दिनांक 05.02.2025 को थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसाही में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था, जिसमें पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ था। मेला मड़ई कार्यक्रम के दौरान ग्राम परसाही के संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर मड़ई में राउत नाचा निकलने के दौरान उपद्रव करने लगे राउतनाचा वालों को और खिलौना दुकान वालो को गाली गलौच कर मारपीट पर आमदा हो गए थे जिसे देखकर मड़ई में शांति व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिससे उपद्रवी संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर उर्फ जितेन्द्र यह जानते हुए कि वर्दीधारी पुलिस वाले शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे है, एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगे। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना उतई मे अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 121, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् पंजीबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 06.02.2025 को आरोपी 01. संजय ठाकुर उर्फ रिंकु पिता संतोष ठाकुर उम्र 25 वर्ष 02. जोहन ठाकुर उर्फ जोहन लाल ठाकुर उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम परसाही परसुलीपारा थाना उतई जिला दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।





