दुर्ग के गुरुदेव राईस मिल में हो रही पीडीएस चावल की खरीदी संचालक को नोटिस जारी, न्यायालय में में फैसले के बाद होगी कार्यवाही
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के करहीडीह स्थित गुरुदेव राइस मिल के संचालक राजेश जैन पीडीएस चावल खरीदता था इसकी पुष्टि खाद्य विभाग ने कर दी है। खाद्य विभाग ने मिल के अंदर से जब्त चावल में FRK के दाने पाए हैं। इससे स्पष्ट हैं को वो चावल सरकारी राशन दुकान का था।
मामला 15 दिसंबर का है। दुर्ग जिले के खाद्य नियंत्रक अत्री ने गुरुदेव राईस मिल के अंदर से एक पिकअप कमांक CG 07 BE 9873 को जब्त किया था। उसमें 42 प्लास्टिक के कट्टों में चवाल भरा हुआ लदा था। कुल चावल का वजन 21 क्विंटल था।







खाद्य निरीक्षक ने चावल को जब्त कर जेवरा सिरसा चौकी में खड़ा कराया और उसका सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान पाया गया कि उस चावल में FRK के दाने हैं। चावल के मालिक ने अपने बिल में एफआरके के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। इसलिए चावल की जब्ती बनाई गई।

इन लोगों के खिलाफ चलेगा केस
पीडीएस का चावल होने के संदेह पर उक्त चावल की वाहन समेत जप्ती बनाई गई है। पीडीएस चावल के अवैध व्यापार में शामिल गाड़ी का मालिक राकेश साव और गुरुदेव राईस मिल के प्रोप्राईटर राजेश जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिशान ट्रेडर्स, सिकोला भाठा से 11 क्विंटल चावल, सेक्टर 9 स्थित शुभम जैन किराना स्टोर्स से 1.81 क्विंटल चावल और सन्नी साव, सुरेश कश्यप तथा कन्हैया यादव के पास से वाहन समेत 11-11 क्विंटल चावल जब्त किया गया।




इस चावल में भी एफआरके के दाने पाए गए थे। इससे चावल पीडीएस का होने के संदेह के आधार जब्ती कार्रवाई की गई। साथ ही सभी मामले को सुनवाई न्यायालय जिला दंडाधिकारी दुर्ग में चलेगी। वहां सुनवाई और जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।




