Uncategorized

बंगाल में पति की किडनी पत्नी ने 10 लाख में बेची:फिर महिला पूरे पैसे लेकर प्रेमी के साथ भागी, फेसबुक पर हुआ था प्यार अब चढ़ा परवान 

By Dinesh chourasiya

महिला ने पति को बेटी की पढ़ाई के लिए किडनी बेचने को राजी किया था। - Dainik Bhaskar
                           महिला का पति जिसने किडनी बेची

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की किडनी 10 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वह पूरे पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला ने बेटी की पढ़ाई के लिए पति से पैसे जुटाने को कहा। और उसे 10 लाख रुपए में किडनी बेचने पर मजबूर किया। पुलिस ने संकरैल निवासी पति की शिकायत पर जांच शुरू की है।

पति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से किडनी बेचकर पैसे लाने का दबाव डाल रही थी। उसका कहना था कि इन पैसों से घर अच्छे से चलाएगी और 12 वर्षीय बेटी का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराएगी।

इसके बाद वह किडनी बेचने के लिए राजी हुआ और एक खरीदार के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद पति पैसे घर ले आया। उसकी पत्नी ने जल्दी ठीक होने के लिए उस से आराम करने और बाहर न निकलने के लिए कहा।

बैरकपुर में दूसरे आदमी के साथ मिली महिला इसके बाद परिजनों ने दोस्तों और परिचितों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। महिला हावड़ा से दूर कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक घर में मिली। इस घर में वह आदमी भी रह रहा था, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गई थी।

महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से फेसबुक पर मिली थी। दोनों कथित तौर पर पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे।

पति पर फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करने का आरोप पुलिस ने बताया कि जब उसका पति, सास और बेटी बैरकपुर में उस आदमी के घर गए तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। उसके प्रेमी ने उनसे कहा कि वह अपने ससुराल वालों पर शादी होने के बाद 16 सालों तक फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए तलाक देगी।

पीड़ित पति ने इस बात से इनकार किया कि उसकी पत्नी संकरैल स्थित ससुराल वालों के घर से भी कैश लेकर गई है। पुलिस ने कहा कि वे पहले महिला के प्रेमी और पति के परिवार के बीच हुई बातचीत का वीडियो देखेगी। कोई भी कार्रवाई करने से पहले महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की जाएगी।

————————–

Related Articles

Back to top button