Uncategorized

भिलाई में बीजेपी नेता का भाई खिलवा रहा था जुआ:पुलिस ने  मारी रेड, जब्त किया 1,72 लाख रुपए, 11 दबोचा

पुलिस की टीम ने जुआ की फड़ में की रेड कार्रवाई - Dainik Bhaskar

जामुल पुलिस ने शनिवार शाम नवातरिया जामुल के पास जुआ की फड़ पर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने जिस जुए की फड़ को पड़का है वो फड़ भाजपा के बड़े नेता का चचेरा भाई चलवा रहा था। उसने अपनी पहुंच की धौंस पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार कर 1 लाख 72 हजार 230 रुपए व ताशपत्ती जब्त किया है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जामुल थाना क्षेत्र के नवातरिया क्षेत्र में एक युवक जुए की फड़ चलवाता है। वहां कई लोग भिलाई वा आसपास से आकर बड़े बड़े दांव लगाते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए मुखबिर को अलर्ट किया।

पुलिस ने जुए की फड़ से जब्त किया 1.72 लाख रुपए

मुखबिर से उन्हें शनिवार शाम 5 बजे सूचना मिली की नवातरिया में जुआ का खेल खेला जा रहा है। इस पर सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय के साथ थाने का पूरा बल लेकर वहां छापा मार दिया। जब पुलिस ने वहां छेपामारी की तो कई लोग जुआ का दाव लगा रहे थे। पुलिस ने यहां से 11 लगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर इनके पास 1.72 लाख रुपए और 10 मोबाइल फोन जब्त किया है।

भाजपा नेता का भाई केशव ठाकुर चलवा रहा था फड़

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि जुए की फड़ वहीं का निवासी और भाजपा नेता का भाई केशव सिंह ठाकुर चलवा रहा था। केशव सिंह ठाकुर आदतन जुआरी है। वो काफी समय से जुआ की फड़ चलाता आ रहा है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने रेड की तो उसने अपने भाई का नाम लेते हुए पहुंच की धौंस दिखाई, लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव को उसे भी गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ये आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार

पुलिस ने जुआ खेलते हुए जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें जितेंद्र साहनी, होलेश्वर साहू, रूपेश कुमार, मोहित साहू, केशव सिंह ठाकुर, मिथलेश कुमार, राजू यादव, पिंटू निषाद, रामा बघेल, जन्मेजय कुमार व विनय सिंह को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button