Uncategorized

रायपुर में महिला समेत 6 लोग हेरोइन के साथ गिरफ्तार:18 लाख का माल पंजाब से हुआ था सप्लाई, NDPS केस में भेजे गए जेल

By Dinesh chourasiya

इस मामले में आमानाका और गुढ़ियारी पुलिस ने एक्शन लिया है।  - Dainik Bhaskar

रायपुर में हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार हुए है। पंजाब से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ रायपुर में सप्लाई हुआ था। आमानाका और गुढ़ियारी पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़ा है।

दरअसल, रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, पंजाब से अंतरराज्यीय गिरोह हेरोईन-चिटटा बिक्री करने के लिए रायपुर ला रहा है। हेराईन को अलग-अलग जगहों पर बांटने वाले हैं। एक विशेष टीम ने शहर के कई जगहों पर रेड मारकर 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि पंजाब से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की रायपुर सप्लाई हुई है।

5 आरोपी पंजाब के निवासी

इन आरोपियों में 5 पंजाब के निवासी है। उनसे कुल 201.31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) कीमत 18 लाख 20 हजार रुपए जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में एक्शन लिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आगे और भी गिरफ्तारियां होगी।

पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों में रेड मारकर 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में आमानाका और गुढ़ियारी पुलिस ने एक्शन लिया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार-

  • 23 जनवरी: आमानाका थाना इलाके के जेपी गार्डन के पास सरोना रेल्वे स्टेशन रोड टाटीबंध से आरोपी जगदीश सिंह और महिला आरोपी शीतल राजपूत निवासी गुरूदासपुर पंजाब को 20.19 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ पकड़ा गया।
  • 25 जनवरी: आमानाका थाना स्थित होटल सिंघानिया प्रिमियम टाटीबंध से दो अंतरराज्यीय हेरोईन (चिटटा) तस्कर चरणजीत सिंह और जॉन मसीह को पकड़ा गया।
  • 25 जनवरी: गुढियारी थाना इलाके से आरोपी शाहिदा बेगम दुर्गा चौक अशोक नगर गुढियारी से 31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 25 हजार रुपए जब्त किया गया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी का मूवमेंट ट्रैक किया। 6 घंटे के अंदर आरोपी ट्रक ड्राइवर काश्मीर सिंह को दबिश देकर माल और ट्रक के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 35,510 रुपए बिक्री रकम जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button