Uncategorized

CG  में होटल में फटा सिलेंडर तीन कर्मचारी समेत 5 झुलसे:हालत गंभीर, नाश्ता करते समय हुआ हादसा, बाइक और स्कूटी भी जलकर राख

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार दोपहर रोड किनारे एक होटल में एकाएक सिलेंडर के फटने से 5 लोग झुलस गए। जानकारी के मुताबिक ढिमरापुर रोड पर जय समोसा कॉर्नर नाम से नाश्ते की दुकान है। आज दोपहर नाश्ता करने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एकाएक वहां का गैस सिलेंडर फट गया।

इससे उस होटल में काम करने वाले सुंदर लाल यादव (47), नान बाई लकड़ा (60) और रहमातुल्ला (40) और 2 अन्य ग्राहक आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा आग से होटल के सामने खड़ी एक बाइक और स्कूटी भी जलकर राख हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली थाना और दमकल विभाग में दी।

आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऐसे में तत्काल पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी और दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इसके बाद दो घायलों को निजी अस्पताल और होटल में काम करने वाले 3 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

गैस सिलेंडर फटने के बाद आग से बाइक और स्कूटी भी जल गई।

दो वाहन भी आग की चपेट में आए

सिलेंडर के फटने के बाद होटल के बाहर खड़ी एक स्कूटी और बाइक भी आग की चपेट में आ गए। इससे वे भी जलने लगे। जिसे भी बुझाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में यहां भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस बोली- 2 के झुलसने की मिली सूचना

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन ने बताया कि अभी 2 लोगों के झुलसने की खबर है। होटल के सिलेंडर के फटने से आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग और दमकल वाहन पहुंची और तत्काल आग को बुझा लिया गया है। मामले में अभी आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button