Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में पांच जिंदगियां खत्म:दुर्ग जिले में ट्रक और पिकअप में टक्कर, 2 की मौत डंफर की चपेट में आने से महिला की मौत,, कोंडागांव में दो की गई जान

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार जिंदगियां खत्म हो गई। दुर्ग में अनियंत्रित पिकअप की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें दो की मौत हो गई, 15 घायल हो गए। वहीं कोंडागांव में तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से दो बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्ग जिले के बोरी थाना अंतर्गत दनिया गांव में 17 लोगों से भरी पिकअप एक धान से भरे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हैं।

बोरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार रात 8.45 बजे सूचना मिली की दनिया गांव के पास सड़क हादसा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी लेने पर पता चला कि पिकअप में सवार सभी लोग कुम्हारी में वार्ड 3 के रहने वाले हैं।

दुर्ग में अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया पिकअप

सभी लोग पिकअप CG04PC 4037‎ में सवार होकर एक साथ कुम्हारी से लिटिया में जोगी गुफा‎ के महंत के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करके वहां से वो लोग वापस कुम्हारी लौट रहे थे। जैसे ही पिकअप लिटिया गांव से दो किमी‎ दूर ग्राम दनिया के पास पहुंची रात में ड्राइवर देख नहीं पाया। सामने अचानक धान से भरा ट्रक देखकर पिकअप अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में ट्रक से जा टकराया।

टक्कर के बाद पिकअप के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के सामने का पूरा हिस्सा चिपट गया और पिकअप वहीं पलट गई। इससे उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। गाड़ी के नीचे दबने से मणिकांत‎ पटेल की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। इसमें महिला पुरुष सभी शामिल हैं। घायलों में 5 लोगों को शंकराचार्य अस्पताल‎ भेजा गया। इसके साथ ही 7 को जिला अस्पताल और तीन अन्य दूसरे अस्पताल भेजा गया। सभी का इलाज जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये लोग हुए घायल

संख्या घायल का नाम पिता/ पति का नाम उम्र
1 पूर्णानंद यादव तिजऊ यादव 42 साल
2 पंचराम यादव बनऊ यादव 45 साल
3 नंदनी पटेल वेदप्रकाश पटेल 28 साल
4 रेणुका पटेल गौरव पटेल 30 साल
5 गुलाबा निर्मलकर शंकर निर्मलकर 34 साल
6 राधिका पटेल संतोष पटेल 40 साल
7 रानी यादव गोपाल यादव 35 साल
8 कल्याणी पटेल रोहित पटेल 34 साल
9 मीणा
10 धर्मिन निर्मलकर लक्ष्मीनारायण निर्मलकर 25 साल
11 दुर्गा साहू भागवत साहू 30 साल
12 रूप पटेल कार्तिक पटेल
13 राजेश निषाद अजेराम निषाद 30 साल
14 सुलोचना पटेल संतोष पटेल 44 साल
15 मोनिका पटेल ओमप्रकाश पटेल 45 साल
कोंडागांव के नेशनल हाइवे 30 पर डिवाइडर से टकराई बाइक

कोंडागांव में डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

कोंडागांव के नेशनल हाइवे 30 पर लंजोड़ा गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा तब हुआ जब वे फरसगांव से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button