
Uncategorized
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए:शव और हथियार बरामद; बस्तर में 24 घंटे में 2 IED ब्लास्ट, 4 जवान घायल
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी माओवादियों के शव लेकर जवानों की एक टीम कोंडापल्ली पहुंची। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है।
इधर नारायणपुर में नक्सलियों की लगाई IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आकर दो BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) जवान घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज जारी है। इससे पहले गुरुवार को बीजापुर में भी IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हुए थे।











