CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.3-4 नक्सली मारे जाने की खबर:बीजापुर में 3 जिले के करीब 1500 जवानों ने घेरा , जंगल में दोनों तरफ से हो रही फायरिंग
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है।
DRG दंतेवाड़ा, DRG सुकमा और DRG दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और CRPF के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं।







12 जनवरी को 5 नक्सली मारे गए
इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी।
वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली।





जवानों ने राइफल और BGL बरामद किया
बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।




