Uncategorized

CG में 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला मौत गाड़ी की टक्कर से हवा में उछले तीनों; सड़क किनारे खून से सनी मिली लाशें

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक शनिवार रात 8 बजे गातापार मेले से घर लौट रहे थे, तभी सेमरहाडीह के भारुवाडीह चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है।

मरने वालों में मनोज पटेल (23), पूरन पटेल (21) और सुमन पटेल (24) शामिल है। तीनों बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के तारासिंह गांव के रहने वाले थे।

बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। लाशों को एंबुलेंस की मदद से मॉर्च्यूरी पहुंचाया गया।

खून से सने मिले तीनों युवकों के शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक हवा में उछल गए। एक युवक का शव सड़क किनारे फेंसिंग के दूसरी तरफ मिला, जबकि दो अन्य युवकों के शव सड़क किनारे खून से लथपथ मिले। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे।

आरोपी ड्राइवर फरार, मामल दर्ज

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने बलौदाबाजार-सुहेला मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

मामले में पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आसपास के गांवों और मेले में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

………………………….

Related Articles

Back to top button