बिलासपुर में SP ने निकाली साइकिल रैली:अधिकारी-कर्मचारियों समेत 200 लोगों ने लिया हिस्सा, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत आयोजित इस रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया।
रैली में जिला बल, सीएएफ और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों सहित 200 से ज्यादा नागरिकों ने भाग लिया। यह आयोजन केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया योजना’ के ‘फिट इंडिया पहल’ का हिस्सा था। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ‘द संडे ऑन साइकिल’ थीम के तहत इस पहल को बढ़ावा दिया।








वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने लोगों से साइकिलिंग, वॉकिंग या अन्य शारीरिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर बीमारियां पेट से जुड़ी समस्याओं से शुरू होती हैं।
साइकिल रैली पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई। यह अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, कोतवाली, गोलबाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक और अंबेडकर चौक होते हुए पुलिस ग्राउंड पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, दूसरी वाहिनी सहायक सेनानी हरिलाल ध्रुव और रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।








