Uncategorized

रायपुर में 7वीं मंजिल की छत ढही, सभी मजदूर नीचे गिरे 2 की मौत ढलाई के दौरान हादसे में 6 घायल, 

By Dinesh chourasiya

रायपुर के VIP रोड पर 7 मंजिला इमारत की छत गिर गई। आठवीं मंजिल पर ढलाई के दौरान छत गिरी और छत पर काम कर रहे सभी मजदूर नीचे गिर गए। इसमें 2 मजदूरों की मौत और करीब 6 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी शाम को छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके साथ ही सेंट्रिंग प्लेट और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। इसके नीचे सभी मजदूर दब गए। घायलों में बिहार के 2 मजदूर भी शामिल हैं। सिर और पैरों में चोट आई है।

हादसे की तस्वीरें देखिए

 

 

 

रायपुर में 7 मंजिला बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिर गया है।

 

मौके पर भिलाई से NDRF की टीम पहुंची है। 28 जवान राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
सेंटरिंग प्लेट और स्टैंड गिरकर जमीन पर बिखर गए। इसी में दबने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है।
घटना स्थल से मजदूरों के जूते-चप्पल बरामद।
हादसे के बाद रेस्क्यू टीम को मजदूरों के जूते मिले।

ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर से गिरे मजदूर

प्रत्यक्षदर्शी बिहार के चंदन ने बताया कि ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर पर जितने लोग थे, सभी गिरे और मलबे में दब गए थे। बिहार से आए हमारे 2 टाइल्स वाले मजदूर भी दबे, जिनको गंभीर चोट आई है। फोल्डिंग में लापरवाही बरती गई है। इसलिए हादसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि वह बिहार के हैं। उनके साथ 26 मजदूर हैं। वह मिस्त्री का काम करते हैं। बाकी साथी अलग-अलग काम करते हैं।

10 से 15 फीट मलबा जमा हुआ, हटाने का काम जारी

घटना स्थल पर हटाने का काम चल रहा है। मलबा ज्यादा होने के कारण अभी तक नहीं हट सका है। 10 से 15 फीट मलबा जमा हो गया है, जिसे हटाया जा रहा है। मलबा ज्यादा होने के कारण बॉन्ड वॉल को तोड़ा जा रहा है, ताकि लोहे के स्ट्रक्चर को बाहर कर मटेरियल हटाया जा सके।

प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button