Uncategorized

भिलाई में गर्भवती गाय पर ईंट-पत्थर से हमला, बच्चे की मौत:जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो की तलाश जारी

By Dinesh chourasiya

गाय को मारने और गुंडागर्दी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

भिलाई में जामुल पुलिस ने गर्भवती गाय को बेरहमी से मारने और लोगों से गाली-गलौज कर गुंडागर्दी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि, अमन कुमार दुबे निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल ने 15 दिसंबर को मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि, अवधेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय उर्फ मोनू, कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू और प्रमोद उपाध्याय उर्फ छोटू ने उसकी गर्भवती गाय की ईंट पत्थर से मारा है। उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। गाय उस समय उसके घर पर बंधी थी। उसको ईंट-पत्थर के हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश उपाध्याय (30), कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button