Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का प्रमोशन:रायपुर SSP प्रमोट, IPS संतोष सिंह-अजात शत्रु राम गोपाल गर्ग का भी नाम; 5 SP का भी वेतन बढ़ा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 IPS अफसरों को प्रमोट किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में बालाजी राव, जितेंद्र सिंह मीणा को IG बनाया गया है। वहीं IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमोट किए गए अधिकारियों में रायपुर के SSP लाल उमेद सिंह, पूर्व SSP संतोष कुमार सिंह, ट्रेनिंग और पुलिस ऑपरेशन के निदेशक अजात शत्रु बहादुर सिंह भी प्रमोट हुए हैं। ये अफसर DIG बने हैं। इसके अलावा 5 जिलाें के SP के वेतन भी बढ़े हैं।

देखिए लिस्ट-

IAS सुबोध सिंह को अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अफसर सुबोध कुमार सिंह को लेकर भी एक आदेश जारी किया है। इसमें उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल, मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष रोहित यादव करीब 70 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। इस वजह से सुबोध कुमार सिंह को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1 जनवरी को IPS-IAS का हुआ था ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल के पहले दिन 11 IPS का तबादला किया था। इसमें एक IG और 4 DIG भी हैं। अभिषेक पल्लव पीएचक्यू से चंदखुरी पुलिस एकेडमी भेजे गए। इसके साथ ही 8 IAS अधिकारों का भी ट्रांसफर किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के कलेक्टर को बदल दिया है। जनवरी 2024 में ही विपिन मांझी कलेक्टर बनाए थे। अब जनवरी 2025 की पहली तारीख को ही ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह प्रतिष्ठा मामागई नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर होंगी।

Related Articles

Back to top button