Uncategorized

भिलाई में चलती वैन में लगी आग:चालक कार छोड़कर भागा, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

By Dinesh chourasiya

जलती वैन को बुझाता फायर कर्मी - Dainik Bhaskar

भिलाई में एक चलती हुई वैन कार में आग लग गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग को बुझाया वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला भिलाई टाउनशिप में फॉरेस्ट एवेन्यू रोड का है। यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब के व्यक्ति वैन कार लेकर जा रहा था। उसे गाड़ी चलाने के दौरान ही कुछ जलने की तेज दुर्घगंध आई। उसने कार को रोका और नीचे उतरकर उसे चेक किया।

ड्राइवर का कहना है कि वो कार में कहां से जलने की बदबू आ रही है उसे देख ही रहा था कि अचानक पूरी कार में आग फैल गई। इससे वो डर करके दूर भागा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन करके पुलिस को सूचना दी। भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची।

आग से वैन पूरी तरह जलकर खाक

पुलिस ने तुरंत बीएसपी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया। भायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और एक गाड़ी पानी की मदद से जलती हुई कार की आग पर काबू पाया। जब तक कार की आग को बुझाया गया वो पूरी तरह से जलकर खाख हो गई। पूरे मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button