Uncategorized

CG में गर्लफ्रेंड की लाश को दफनकर बो दिया धान:जशपुर में बॉयफ्रेंड के घर नाबालिग ने की खुदकुशी; रिश्तेदारों के साथ मिलकर खेत में छुपाया शव

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की लाश को खेत में दफनाकर उसके ऊपर धान बो दिया। दरअसल, 5 महीने से लापता 16 साल की नाबालिग लड़की का शव महुआटोली गांव के खेत में मिला है। वारदात की वजह प्रेम त्रिकोण के कारण हुआ विवाद रही।

नाबालिग ने प्रेमी के मकान में खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद प्रेमी ने 2 रिश्तेदारों के साथ मिलकर लाश को अपने खेत में ही दफना दिया। और फिर उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी।

 

जानकारी के अनुसार 6 अगस्त 2024 को दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग अपने जीजा के घर आई हुई थी, जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई। बाद में फोन करने पर बालिका ने अपनी सहेली के यहां होना बताया।

परिजनों ने दुलदुला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

जिसके बाद घरवाले निश्चित हो गए की उनकी बेटी सुरक्षित परिचित के घर पर है। जब एक माह बीतने के बाद लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सितंबर में दुलदुला थाने में नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ने इसी खेत में दफना दी थी प्रेमिका की लाश।

जांच में नाबालिग के प्रेम प्रसंग का पता चला

एसपी शशिमोहन सिंह ने एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को लोगों से बातचीत और फोन डिटेल से पता चला कि लापता लड़की का प्रेम प्रसंग कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के युवक हेमंत प्रधान (21) से चल रहा था।

आगे जांच में पता चला कि युवक हैदराबाद में है। जशपुर पुलिस ने युवक को हैदराबाद में खोज निकाला।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार किया है।

गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की से बात करते देख लिया

पूछताछ में हेमंत ने बताया कि उसका खेत के पास मकान है। नाबालिग अपने जीजा के घर से उसके पास ही आई थी। उसने खेत वाले मकान में नाबालिग को रखा था। इस दौरान मोबाइल से किसी और लड़की से बातचीत होता देखकर नाबालिग ने विवाद शुरू कर दिया।

युवक ने उस दूसरी लड़की को भी बुला लिया। नाबालिग ने कहा कि आज फैसला होकर रहेगा कि मैं तुम्हारे साथ रहूंगी या यह लड़की। इसके बाद युवक नाबालिग को वहीं छोड़कर चला गया। नाबालिग देर रात तक युवक को फोन लगाती रही। लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। इससे आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपियों के बयान के आधार पर शव बरामद करने खेत पहुंची पुलिस।

नाराज प्रेमिका ने कमरे में लगाई फांसी

जब प्रेमी कमरे में आया तो शव लटकता हुआ देख प्रेमी के होश उड़ गए। उसने अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनंदन प्रधान को घटना की जानकारी दी। फिर तीनों ने मिलकर घटनास्थल से सौ मीटर दूर अपने खेत में नाबालिग की लाश को दफना दिया। इसके बाद उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी। घटना के दूसरे दिन आरोपी अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ हैदराबाद चला गया।

पुलिस ने खोदकर निकाली लाश

आरोपी और सह आरोपियों के बयान के अनुसार खेत में दफन शव को निकाला गया। शव की पहचान मृतका की मां ने की है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button