Uncategorized

भिलाई में 10.78 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन:डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी

By Dinesh chourasiya

डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे जामुल - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 10 करोड़ 78 लाख 85 हजार रुपए की लागत से कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि, जामुल इलाके में विकास कार्यों में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार गांव और शहरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए काम कर रही है। हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने। नागरिकों के आवश्यकताओं के अनुरूप बने। इसके लिए योजना बनाकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, मोदी की एक एक गारंटी पूरी की जाएगी। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां के शहरों और गांव को विकसित बनाएंगे। हमारा छत्तीसगढ़ तेज गति से आगे बढ़ेगा। आयुष्मान भारत योजना की राशि सरकार बनने की राशि लगातार जारी हो रही रही है। यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया है, उसमें 15वें वित्त आयोग के तहत 43 विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 44 लाख रुपए, अधोसंरचना मंद के 9 कार्यों के लिए 3 करोड़ और 30 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि अंतर्गत 2 कार्य शामिल हैं।

डिप्टी सीएम को लड्डुओं से तौला

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और जामुल नगर पालिका के पदाधिकारियों ने मिलकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लडडू से तौला। इस दौरान उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। बड़ा माला पहनाकर भी स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button