Uncategorized

तमिलनाडु में फेंगल तूफान से 12 लोगों की मौत:डेढ़ करोड़ प्रभावित; CM स्टालिन ने केंद्र से ₹2 हजार करोड़ मांगे, PM ने फोन किया

By Dinesh chourasiya

तमिलनाडु में 30 नवंबर को आए फेंगल तूफान से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हैं। CM स्टालिन ने सोमवार को पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखकर ₹2 हजार करोड़ रिलीफ फंड की मांग की। पीएम मोदी ने आज सुबह फोन पर स्टालिन से बात की और मदद का भरोसा दिया।

स्टालिन ने चिठ्ठी में लिखा- 69 लाख परिवारों के 1.5 करोड़ लोग तूफान से बुरी तरह से प्रभावित हैं। 2,416 झोपड़ियां, 721 घर, 963 मवेशियों की मौत, 2 लाख हेक्टेयर जमीन बर्बाद, 9,000km की सड़कें, 1,936 स्कूल तबाह हो चुके हैं।

उन्होंनें लिखा कि विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची में एक ही दिन में पूरे सीजन (50 सेमी से ज्यादा) के बराबर बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई। टेंपरेरी तौर पर सब कुछ ठीक करने के लिए 2,475 करोड़ की आवश्यकता होगी। NDRF फंड के जरिए तत्काल 2 हजार करोड़ रुपए की मदद करें।

फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया था। कमजोर होने के बाद तूफान 2 दिसंबर को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंचा। इन राज्यों में भी लगातार तेज बारिश हो रही है।

तस्वीर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई की है। यहां एक बुजुर्ग महिला को NDRF के जवान ने रेस्क्यू किया।
भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के तिरुवरुर में सोमवार को स्कूल जाने के लिए बच्चों को परेशानी हुई।
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के उथंगराई बस स्टैंड पर सड़क पर खड़ी गाड़ियां बह गईं। यह बस स्टैंड वानियमबाड़ी रोड पर है।

स्टालिन की PM को चिट्ठी, 3 पॉइंट

  1. तूफान के लैंडफॉल के समय 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में भारी वर्षा हुई। कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और तिरुवन्नामलाई में सड़कों और बिजली लाइनों का नुकसान हुआ। जलप्रलय से लोगों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
  2. हमने प्रभावित जिलों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया। NDRF की 9 टीमें और SDRF की भी 9 टीमें तैनात की गई हैं। 38,000 सरकारी अधिकारियों और 1 लाख ट्रेन्ड फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स भी बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। रिलीफ कैंप और कॉमन किचिन चालू किए हैं।
  3. बाढ़ वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए 12 हजार मोटर पंप भेजे गए हैं। NDRF फंड के अलावा नुकसान का आकलन करने के लिए सेंट्रल की एक टीम को भी भेजा जा सकता है, जिसके बाद पूरे राज्य को पहले जैसा करने के लिए और फंड की मांग की जा सकती है।

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, 2 लापता तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। NDRF के मुताबिक, लगभग 40 टन वजनी चट्टान पहाड़ से लुढ़ककर वीयूसी नगर की सड़क पर बने घरों पर गिरी जिससे 2 घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग अब भी लापता हैं।

Related Articles

Back to top button