Uncategorized

भिलाई में गर्लफ्रेंड ने अपने EX-बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए सुनसान जगह पर मिलने बुलाई , फिर नए प्रेमी से दौड़ा-दौड़ाकर पिटवाई 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 15 साल की गर्लफ्रेंड ने नाबालिग EX बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर मिलने बुलाया, फिर अपने दूसरे नाबालिग बॉयफ्रेंड से पिटवाया है। लड़की के लवर ने अपने दोस्तों के साथ नाबालिग को बेस बॉल, बल्ला और डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है। लड़की के बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग को जमकर पीटा और वीडियो भी बनाया। रुतबा दिखाने के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नाबालिग बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने डंडा, बेस बॉल और बल्ला से बुरी तरह पीटा

दूसरे नाबालिग लड़के से भी हुआ प्यार

दरअसल, भिलाई की रहने वाली नाबालिग लड़की और कैंप 2 संतोषीपारा निवासी 17 साल के लड़के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते और मिलते थे, लेकिन इसी बीच लड़की को दूसरे नाबालिग लड़के से भी प्यार हो गया।

पहले बॉयफ्रेंड को पीटने की साजिश रची

इस बात की जानकारी पहले बॉयफ्रेंड को लग गई, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। झगड़ा किया और गाली गलौज कर भगा दिया। लड़की ने यह बात अपने नए (दूसरे) बॉयफ्रेंड को बताई। इस पर दूसरे लड़के ने उसे पीटने का प्लान बनाया। उसने लड़की को कहा कि वह पहले बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए सुनसान जगह बुलाए।

पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।

1 दिसंबर को लड़की ने बार-बार कॉल कर बुलाया

लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड को तीन दिन लगातार कॉल किया, उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह उससे मिलने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़की ने 1 दिसंबर को शाम 6.30 बजे फिर से उसे फोन किया। कैंप 1 मस्जिद के पास बुलाया। लड़के का गुस्सा शांत हो चुका था, तो वह उससे मिलने पहुंच गया।

पुलिस ने नाबालिग से मारपीट केस में आरोपी डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया।

साथियों ने उसे गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा

इस दौरान उस जगह पर लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड और उसके 4 अन्य दोस्त चाकू, डंडा, बेस बॉल और बल्ला लेकर खड़े थे। दूसरे बॉयफ्रेंड ने आते ही लड़की के EX बॉयफ्रेंड को को गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथियों ने उसे गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा।

गिरफ्तार आरोपी आसिफ शेख

लड़की को इंप्रेस करने के लिए वायरल किया वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन लड़कों ने मारपीट की उसमें 2 नाबालिग और 3 बालिग शामिल थे। आरोपियों में गुरजीत सिंह (22) निवासी कैंप 1 सुभाष चौक भिलाई, डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू (21) निवासी उड़िया मोहल्ला कैंप 1 और आसिफ शेख (21) निवासी घासीदास नगर जामुल शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डू लड़की पर इंप्रेशन जमाने के लिए मारपीट वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

घायल की हालत गंभीर

मारपीट में नाबालिग लड़के के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य भागों में गहरी चोट आई है। सिर भी फट गया है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज हुआ है। उसका प्राथमिक उपचार हो गया है, लेकिन उसके सिर और सीने में दर्ज के चलते डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर करने की सलाह दी है।

लड़की के मां बाप ने मामले से बनाई दूरी

भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों को थाने में बुलाया गया, लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लड़की का मामला है, वह इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

लड़की की संलिप्तता पर होगी कार्रवाई

CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में लड़की की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button