Uncategorized

महाराष्ट्र CM के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय:आज ऐलान संभव 

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री भाजपा के कोटे से होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। नए CM के पदभार ग्रहण करने तक वे कार्यवाहक CM होंगे।

नई दिल्ली में सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के बीच लंबी बातचीत के बाद यह सर्वसम्मत फॉर्मूला तय हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस को देगी। यह ऐलान आज शाम तक हो सकता है।

शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। नए CM की शपथ की तारीख तय नहीं है। विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है।

उधर, नागपुर के सरकारी आवास से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेम प्लेट मंगलवार सुबह हटाई गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद फिर लगा दी गई।

शिंदे डिप्टी CM नहीं बनेंगे, किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे सूत्रों के मुताबिक, CM पद से इस्तीफा देने और नई सरकार बनने के बाद एकनाथ खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे। वे पार्टी के ही किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे को बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button