Uncategorized

भिलाई में मंदिर के सामने खड़ी कार को लगाई आग पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

मंदिर के बाहर खड़ी कार में लगी आग - Dainik Bhaskar

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 6 स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में खड़ी एक कार को कुछ लोगों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही दुर्ग से दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझी कार पूरी तरह से जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अपनी गाड़ी CG07AT5689 को कृष्ण मंदिर परिसर में खड़ा किया था। रात करीब 12 बजे उन्होंने देखा कि कार से धुंआ निकल रहा है। देखते ही देखते कार से लपटें निकल रही हैं।

कृष्ण कुमार ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 और भिलाई नगर थाने में दी। पुलिस ने दुर्ग अग्नि शमन विभाग को फोन कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी वहां पहुंची। उन्होंने एक गाड़ी पानी की मदद से गाड़ी में लगी आग को बुझाया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यदि आग बुझाने में देरी होती आग और फैल जाती है। आग आसपास स्थित दुकानों में भी लग सकती थी, लेकिन समय रहते आग को बुझा लिया गया, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। कार मालिक ने आग लगाने का संदेह जताया है। भिलाई नगर पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button