Uncategorized

CG में 3 लोगों ने उड़ाए पुलिस बैरिकेड्स पुलिस कॉन्स्टेबल को कार से कुचलने की कोशिश पुलिस ने आरोपियों को घेरा बंदी कर के दबोचा 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में 3 विदेशियों ने नाकेबंदी पॉइंट पर 140 की रफ्तार से कार चलाते हुए स्टॉपर उड़ा दिए। यहां नाकेबंदी में तैनात कॉन्स्टेबल पर भी उन्होंने कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, जवान बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दिल्ली पासिंग कार का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस अफसरों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जानकारी मिली कि अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान के रहने वाले तीन ड्रग तस्कर दिल्ली पासिंग कार पर सवार हैं। खबर मिलते ही पुलिस अफसरों ने सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई।

इस दौरान रतनपुर थाने की टीम भी नेशनल हाईवे के अंदर स्टॉपर लगाकर गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी दिल्ली पासिंग कार क्रमांक DL 9 CU 4208 भैरव बाबा मंदिर के पास सड़क पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए निकलने लगी।

बिलासपुर में पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त किया है।

बीच सड़क ट्रक अड़ाकर कार को रोका, तीन विदेशी पकड़ाए

इधर, कार का पीछा करते हुए एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट की टीम और रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान आगे बढ़े, लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि, आरोपी आगे निकल गए। उन्होंने इसकी सूचना कोनी थाने को दी, जिसके बाद इसके बाद कोनी थाने की टीम ने बीच सड़क पर ट्रक अड़ाकर खड़ा कर दिया।

इसी दौरान कार सवार पकड़े गए। इसमें तीन लोग सवार थे, जिन्हें पकड़कर एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट की टीम को सौंपा गया। कार की तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। मामले में रतनपुर थाने में कार से कुचलने के प्रयास पर कार सवार तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तीनों अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहते हैं। पकड़े गए आरोपियों में वैईरुद्दीन (37), फयाजुद्दीन (32) और नजीरा खोरे (37) शामिल हैं।

नशे में थे तीनों आरोपी

टीआई नरेश चौहान ने बताया कि बैरिकेड्स तोड़ने और कार चढ़ाने की कोशिश करने वाले चालक समेत तीनों आरोपी नशे में थे। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी वीजा मामले में दिल्ली एयरपोर्ट में पकड़ी गई थी महिला

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाले। इसमें महिला के खिलाफ इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली में धोखाधड़ी का मामला मिला। महिला एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के एक मामले में पकड़ी गई थी। पुलिस युवकों का भी रिकॉर्ड चेक कर रही है।

Related Articles

Back to top button