Uncategorized

रायपुर दक्षिण उपचुनाव…शाम 5 बजे तक 46% मतदान:पोलिंग बूथ पर BJP कार्यकर्ता-पुलिसकर्मियों में झड़प, कांग्रेसियों से भी बहस

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं भाटागांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर BJP कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि नारेबाजी को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बहस हुई।

हंगामे के बीच पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भी मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया। हंगामे के बाद भटगांव में मतदान केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र के बाहर इकट्ठा नहीं होने दे रही है।

इसके अलावा नयापारा पोलिंग बूथ पर करीब खड़े होने को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया है।

इधर, चंगोराभाटा मतदान केंद्र में अलग ही नजारा देखने को मिला। कांग्रेस ने वोटर्स के लिए यहां पोहा पार्टी रखी। वहीं कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी पोलिंग बूथ तक अपने वाहनों से वोटर्स को छोड़ते दिखे।

इस सीट से मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। सुनील ने सुबह शुभ मुहूर्त में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला।

दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

 

वोटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और उनका परिवार।
वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए वोटर्स।
पोलिंग बूथ में सुबह से भीड़ लगी रही।

 

 

वोटिंग में युवा भी आगे।
पुरानी बस्ती स्थित पोलिंग बूथ को सजाया गया।

Related Articles

Back to top button