
छत्तीसगढ़
पति ने पत्नी का सिर और गले पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में आज करीब 12 बजे पदमनी कुर्रे निवासी ग्राम टंडवा थाना तिल्दा नेवरा अपने पति के साथ मोटर में बैठकर गुल्लू जा रहे थे। दोनों मे विवाद होने पर ग्राम घिवरा नहर के पास उसके पति प्रमोद कुर्रे ने चाकू जैसे कोई हथियार से गले और सिर में मार कर मोटर साइकिल छोड़कर भाग गया है। 108 के माध्यम से अस्पताल लाया गया है। इलाज जारी है आरोपी गिरफ्तार किया है।














