CRIMEछत्तीसगढ़

लाखो के जेवरात चोरी करने वाले दो नाबालिक समेत 3 लोगो को सुपेला पुलिस ने धर दबोचा,

सुपेला : पुलिस चोर को बड़ा ही शातिर बता रही है जो नाबलिकों को साथ रखकर देता था चोरी की घटना को अंजाम देता था, सुपेला पुलिस ने चोर की निशानदेही पर करीब 3 लाख रूपये के आभूषण बरामद किये है साथ चोरी के पैसे से ख़रीदे गए मोबाइल और पलंग को भी पुलिस जप्त किया है,

दरअसल 28 जुलाई को सुपेला भीम नगर के एक घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी तहकीकात करते हुए सुपेला पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है ! आरोपी नन्द किशोर और दोनों नाबालिक सुपेला के ही निवासी है, मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी व दोनों नाबालिक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Related Articles

Back to top button