Uncategorized

CG में पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या:नक्सलियों ने बीजापुर में धारदार हथियार से गला रेता, शव के पास पर्चा भी फेंका

By Dinesh chourasiya

नक्सलियों की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मार डाला। शव के पास से पर्चा भी मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात नक्सली दिनेश पुजारी (35) के घर घुस गए। उसे घर से बाहर निकाला। फिर जंगल की तरफ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया था। वहीं, रात में ही गांव वालों ने और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

शव के पास से मिला पर्चा

बताया जा रहा है कि, आज सुबह जवान मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, इस मामले में शव के पास से एक पर्चा भी मिला है। जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में हत्या करने का जिक्र किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button