Uncategorized

CG में बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद   फंदे पर लटकती मिली दो दोस्त की लाश, हत्या या खुदकुशी,जांच जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पेड़ पर 2 दोस्तों की लाश मिली है। दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया और जमकर शराब पी। अगले दिन सुबह एक ही साड़ी के फंदे पर दोनों लटकते नजर आए। उन्होंने खुदकुशी की है या ये हत्या है, अभी पता नहीं चल सका है।

मामला पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव का है। जहां दीपक बरैठ (20) और शिवशरण (21) दोनों मजदूरी करते थे। दोनों ने 9 मार्च की रात दीपक का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 10 मार्च को गांव के स्कूल में पेड़ पर दोनों का शव एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में लटका था।

बर्थडे सेलिब्रेट से पहले एक अन्य दोस्त भी साथ था, जो घर चला गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही। लेकिन कारण अभी नहीं पता चल सका है।

दोनों दोस्तों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अगले दिन सुबह पेड़ पर लटका शव मिला।
साड़ी के फंदे के अलग-अलग छोर में दोनों की लाश लटकी थी।
सुसाइड या हत्या, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दोस्त को घर छोड़ने के बाद की पार्टी

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दीपक ग्राम तेतला और शिवशरण ग्राम कटंगपाली का रहने वाला था। शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था।

सोमवार (9 मार्च) को दीपक का बर्थडे था। ग्राम तेतला में वह अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण के घर गए। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए। घूमने के बाद लाभों अपने घर लौट गया।

दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ बर्थडे पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा। जहां दोनों ने खूब शराब पी थी। फिर अगले दिन गांव के ही शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों की लाश लटकती मिली।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

अगले दिन ग्रामीणों ने फांसी पर लटके 2 लड़कों को देखा, जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है। इसके अलावा युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। SSP शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button