Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज हड़ताल पर:वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित 5 मांगों को लेकर प्रदर्शन, स्कूल नहीं जाएंगे; पढ़ाई होगी प्रभावित

By Dinesh chourasiya

शिक्षकों ने इससे पहले भी सामूहिक अवकाश लेकर पदर्शन किया था। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के करीब 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, समयमान, पदोन्नति, पेंशन समेत अपनी मांगों को लेकर शिक्षक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन होगा। वहीं शिक्षकों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे के मुताबिक 5 सूत्रीय मांगों को लेकर इससे पहले भी शिक्षक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी की गारंटी के तहत जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा करना चाहिए।

5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

ये है शिक्षकों की मांग

  • सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान।
  • पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण।
  • पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन निर्धारित कर भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान।
  • हाईकोर्ट बिलासपुर के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का आदेश जारी हो।
  • केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर डीए के एरियर राशि का समायोजन JPF और CGPF खाते में किया जाए।

शिक्षक करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

  • 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर के शिक्षक दीप जलाकर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
  • 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंड में मुख्यमंत्री के नाम SDM, BEO और तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा।
  • 12 से 24 नवंबर तक मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री सांसद विधायक जिला जनपद और पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को पुरानी सेवा गणना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
  • 25 नवंबर को मोर्चा के प्रदेश भर के पदाधिकारी रायपुर के इंद्रावती महानदी भवन तक पैदल मार्च कर मंत्रालय में मांग पत्र देंगे।

Related Articles

Back to top button