Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 4 मंदिर के दान पेटी से 50 हजार की चोरी,:चप्पल उतारकर अंदर घुसा चोर , भगवान को प्रणाम किया और फिर तोड़ दी दानपेटी का तला 50 हजार ले के फरार 

By Dinesh chourasiya hotel

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 4 स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हो गई। चोरी करने पहुंचे आरोपी का पूरा विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आरोपी भगवान की प्रतिमा को प्रणाम करने के बाद चोरी करने लगता है।

भिलाई भट्टी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने शिकायत दर्ज कराई की थी। उसने बताया कि, सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर दान पेटी भी टूटी हुई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले गए।

रात 11 बजे अंदर घुसते दिखा

सिपाहियों ने जब कैमरे का फुटेज चेक किया तो रात 11 बजे एक आरोपी मंदिर में घुसता दिखा। उसने अपने साथ लोहे की राड जैसी कोई चीज रखी हुई थी। उसने पहले मंदिर का चैनल और दरवाजे का ताला तोड़ा। उसके बाद लोहे की ग्रिल को फांद कर आरोपी गर्भगृह तक पहुंचता है।

चोरी करने से पहले भगवान की प्रतिमा को किया प्रणाम

गलत करनी के लिए मांगी भगवान से माफी

सीसीटीवी फुटेज में आगे दिखा कि आरोपी ने नंगे पैर मंदिर के अंदर प्रवेश किया था। ग्रिल फांदने के बाद वह प्रतिमा के पास पहुंचता है और प्रणाम भी करता है। चोरी करने से पहले वह माफी मांगते दिखता है। इसके बाद वह काफी देर तक दान पेटी को तोड़ते भी दिखा है।

सर्वेश्वर धाम मंदिर में देर रात दानपेटी तोड़ते दिखा आरोपी
मंदिर में रखी टूटी हुई दानपेटी

जल्द आरोपी की होगी गिरफ्तारी

भट्ठी थाना प्रभारी राजेश साहू का कहना है कि आरोपी का सीसीटीव फुटेज मिल गया है। टीम आरोपी की तलाश में लगी है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मंदिर में चोरी की रकम के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यह मंदिर समिति से ही पता चल पाएगा। हालांकि पुजारी ने करीब 50 हजार रुपए दानपेटी में होने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button